BHILWARA

आचार्य श्री महाप्रज्ञ इंस्टीट्यूट आफ एक्सीलेंस आसींद में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 61 यूनिट रक्त संग्रह किया गया


आसींद । एचडीएफसी बैंक शाखा आसींद द्वारा प्रायोजित रक्तदान शिविर आचार्य  महाप्रज्ञ इंस्टीट्यूट आफ एक्सीलेंस आसींद में आयोजित हुआ। ब्लड बैंक अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भीलवाड़ा के दल द्वारा रक्त संकलन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उक्त शिविर में 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी  प्रकाश चंद्र  चौधरी,  राम प्रसाद जी मेवाड़ा, श्री श्याम सुंदर कारपेंटर ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर HDFC शाखा आसींद तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संकर्षण पंडा ने किया।

एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारा मतदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार एवं महाविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में  कन्हैयालाल टेलर,  दीपक कुमार चौधरी,  सुखबीर सिंह,  राधेश्याम वैष्णव,  राहुल वैष्णव सहित महाविद्यालय स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंडा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!