BHILWARA

रोड रोलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत



भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा खड़ेश्वरजी मंदिर के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रहे रोड रोलर से बाइक की टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार बरण गांव निवासी रतन ओड (25) पुत्र रमेश ओड बाइक से खड़ेश्वरजी मंदिर क्षेत्र से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे रोड रोलर से उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Related Articles

Back to top button