अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, विधायक मीणा ने दिया जागरूकता का संदेश

BHILWARA
Spread the love



जहाजपुर।  (गजानंद जोशी)
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को अष्टम पोषण
पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गोपीचंद मीणा ने की।

इस अवसर पर विधायक मीणा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण से बचाव एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पोषण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुशाल सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विगत माह में 850 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है।

कार्यक्रम के दौरान गोद भराई व जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।