BHILWARA

*भीलवाड़ा न्यूज़: गुरलां की कालिका माता पहाड़ी पर भीषण आग, जब प्रशासन हुआ बेबस तो ‘कुदरत’ ने ही बुझाई ज्वाला , मां के चमत्कार की चर्चा*





गुरलां (बद्री लाल माली)। नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में अरावली पर्वतमाला की कालिका माता पहाड़ी पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं और पहाड़ी पर मौजूद सूखी घास व झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
*प्रशासनिक प्रयास रहे विफल*
आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। हालांकि, पहाड़ी इलाका होने और ऊपर जाने के लिए कोई रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग के मुख्य केंद्र तक नहीं पहुँच सकीं। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रास्ता बनाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक आग पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों तक फैल चुकी थी।
*प्रशासन स्थिति पर नजर*

वन विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे आग पर स्थित पर नजर रखे हुए थे

*आस्था और चमत्कार की चर्चा*
घंटों की मशक्कत के बाद जब आग काबू में नहीं आई और वन संपदा सहित वन्यजीवों पर खतरा मंडराने लगा, तब अचानक मौसम में बदलाव आया। रात के समय हुई तेज बारिश ने धधकती पहाड़ी को शांत कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जहाँ इंसानी संसाधन फेल हो गए, वहां माता के चमत्कार स्वरूप हुई बारिश ने आग को बुझा दिया।
प्रमुख विवरण:
स्थान: भीलवाड़ा उदयपुर मार्ग पर हाइवे 758 पर कालिका माता मंदिर पहाड़ी, गुरलां (भीलवाड़ा)।
प्रभावित क्षेत्र: लगभग 30 से 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र।
कारण: आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
नुकसान: वन संपदा के साथ ही जीव जन्तुओं को भारी क्षति हुई है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!