गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
आयुर्वेद विभाग एवं खजूरिया श्याम भेरुनाथ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय आयुर्वेद परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का शनिवार को भव्य समारोह में शुभारंभ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के हस्तीमल साहू, जिला परिषद सदस्या शारदा पूर्बिया तथा डॉ. सतीश चंद शर्मा ने भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मालार्पण कर शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में आमजन को बीपी, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, HIV एवं प्रेग्नेंसी टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरतमंदों को आयुर्वेदिक औषधियां भी निशुल्क वितरित की गईं।
शिविर प्रभारी डॉ. सतीश चंद शर्मा ने कहा कि पहले दिन शिविर में 51 जांचें की गईं और 230 लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं। उन्होंने कहा कि शिविर रविवार 24 मई को भी प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ. ओम प्रकाश बोहरा एवं डॉ. हरीश कुमार केडिया द्वारा प्रदान की गईं। वरिष्ठ कंपाउंडर कैलाश चंद सुथार, प्यार चंद खटिक, अनिल लड्ढा, रतन लाल पूर्बिया, नर्स ललिता कुमावत, भारती पांचाल तथा योग प्रशिक्षक जितेंद्र सोनी ने भी शिविर में सक्रिय सहयोग दिया।यह शिविर स्थानीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है।
