BHILWARA

खजुरिया श्याम दरबार में दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आगाज,पहले दिन 230 मरीजों को मिली राहत


पोटलां। आयुर्वेद विभाग तथा खजूरिया श्याम भेरुनाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय आयुर्वेद परामर्श एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।शनिवार (23 मई 2026) को आयोजित इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता लादू लाल जाट, राज मल जाट, हस्तीमल साहू, जिला परिषद सदस्या श्रीमती शारदा पूर्बिया तथा शिविर प्रभारी डॉ. सतीश चंद शर्मा ने भगवान धनवंतरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।शिविर का आयोजन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और आस-पास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर प्रभारी डॉ. सतीश चंद शर्मा ने बताया कि: शिविर के पहले दिन कुल 151 नि:शुल्क जांचें की गईं और 230 मरीजों को परामर्श देकर आयुर्वेदिक दवाइयाँ मुफ्त वितरित की गईं।शिविर में आने वाले आमजन के लिए बीपी, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, HIV और प्रेगनेंसी टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।यह शिविर कल दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को भी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में आए मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मुस्तैद रही। इस दौरान डॉ. ओम प्रकाश बोहरा, डॉ. हरीश कुमार केडिया, वरिष्ठ कंपाउडर कैलाश चंद सुथार, प्यार चंद खटिकत, अनिल लड्ढा, रतन लाल पूर्बिया, नर्स ललिता कुमावत और भारती पांचाल ने अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक जितेंद्र सोनी ने भी शिविर में आए लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!