BHILWARA

शाहपुरा अभिभाषक संस्था की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, 11 दिसंबर को होंगे वार्षिक चुनाव शाहपुरा अभिभाषक संस्था वार्षिक चुनाव समाचार


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
स्थानीय अभिभाषक संस्था शाहपुरा की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आज अभिभाषक कक्ष में संस्था अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव वीरेंद्र पत्रिया ने किया। बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, सदस्यता सत्यापन व आगामी चुनाव प्रक्रिया जैसे अहम बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।

अनियमित सदस्यों पर कार्रवाई, 30 में से 17 का ही आया जवाब–
संस्था की पूर्व आम बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अनियमित पाए गए 30 सदस्यों को सूचना पत्र भेजे गए थे, जिनमें से केवल 17 सदस्यों का जवाब प्राप्त हुआ। शेष 13 सदस्यों की सदस्यता नियमों के अनुसार निरस्त मान ली गई। बैठक के बाद संस्था में 74 सक्रिय एवं नियमित सदस्य ही मान्य घोषित किए गए।
जवाब देने वाले 17 सदस्यों में से भी 11 सदस्यों को अनियमित मानते हुए उन्हें मतदान अधिकार और संस्था से मिलने वाले परिलाभों से वंचित कर दिया गया। प्रवक्ता एडवोकेट दीपक पारीक ने बताया कि संस्था में 2025 में पंजीकृत सदस्य भी इस वर्ष के चुनाव में मतदाता नहीं होंगे।

11दिसंबर को होंगे वार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारियों की घोषणा–
कार्यकारिणी ने 11 दिसंबर 2025 को संस्था के वार्षिक चुनाव की तारीख सर्वसम्मति से घोषित की। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी – वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणवीर सिंह चैहान
सहायक चुनाव अधिकारी – संजय हाडा व दीपक पारीक
चुनाव की सभी प्रक्रियाएँ अब बीसीआर के नियमों के अनुसार संचालित की जाएंगी। चुनाव में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए ।प्ठ परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा। वार्षिक शुल्क, एक बारदृएक मत का शपथ पत्र और पात्रता सत्यापन भी चुनाव अधिकारी की देखरेख में ही होगा।
बैठक में उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राणावत, सचिव वीरेंद्र पत्रिया, दीपक मीणा, कमलेश मुंडेतिया तथा प्रवक्ता दीपक पारीक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!