BHILWARA

*6 अगस्त को बनेड़ा में लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा चयन*


*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राम स्नेही चिकित्सालय अनुसंधान केंद्र, भीलवाड़ा की ओर से 6 अगस्त (गुरुवार) को बनेड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर चेतन ऑप्टिकल, बस स्टैंड रोड, प्रताप चौक, बनेड़ा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता रामेश्वर लाल बैरवा ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा छीपा एवं उनकी टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श दिया जाएगा। जांच के बाद चयनित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन राम स्नेही चिकित्सालय अनुसंधान केंद्र, भीलवाड़ा में आधुनिक तकनीक से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर जांच कराने से आंखों की गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो सकता है।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 95300 35511 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button