बिजोलिया में सरकारी अस्पताल के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love



पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी व आसूचना के आधार पर 3 दिन में खुलासा

बिजौलिया – शुभम । थाना पुलिस ने सरकारी उप जिला चिकित्सालय के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।

थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या ने बताया कि 1 अगस्त को इन्द्रा कॉलोनी निवासी नरेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक , जो सरकारी उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया के बाहर खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना के आधार पर संदिग्ध सागर कुमार धाकड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर कुमार धाकड़ (31) पुत्र हीरालाल धाकड़, निवासी धाकड़ मोहल्ला, गणेशपुरा, थाना बिजौलिया के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या, हेड कांस्टेबल सुनील चाहर तथा कांस्टेबल रवि सिंह, लाखन सिंह और जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।