BHILWARA

सुनीता कँवर राठौड़ युवा महिला  प्रदेश महामंत्री मनोनीत



भीलवाड़ा । उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान की बैठक प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई|जिसमें प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र कचोलिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक की सहमति से युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने समिति के विधान में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुनीता कँवर राठौड़ को युवा महिला प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है|
      नव मनोनीत युवा महिला प्रदेश महामंत्री सुनीता कँवर राठौड़ ने विश्वास दिलाया कि समिति के विधान अनुसार कार्य करने का प्रयास करूंगी|
    इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव पीरू सिंह गौड़, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, जिलाध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला सचिव कमलेश बोडाना, लता देवी सरगरा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे|

निशा कँवर गौड़
युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!