बारिश में खड़ीपुर का मुख्य मार्ग बना मुसीबत, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। नरेश धाकड़

उपखंड क्षेत्र के खड़ीपुर गांव का मुख्य मार्ग इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से ग्रामीणों, राहगीरों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय जाते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और कीचड़ होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण शिवलाल धाकड़ का कहना है कि सचिव को कहीं बार अवगत कराया लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई
कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खड़ीपुर गांव के मुख्य मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।