खजीना में निकली भव्य कलश यात्रा, कल विद्यालय में सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के खजीना गांव के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना को लेकर आज गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कल शुक्रवार सुबह विद्यालय में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आज गुरुवार को प्रात 10:00 भेरुनाथ मंदिर पर पडित हरिप्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई, कलश यात्रा में 102 छात्राएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई, कलश यात्रा डीजे के साथ चारभुजा मंदिर, शिवालय, हनुमान जी मंदिर, तेजाजी मंदिर सहित गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए विद्यालय में पहुंची । कलश यात्रा में भगवान के भजनों पर महिलाएं व छात्राएं नाचती गाती हुई चली, इस दौरान महिलाओं ने भी मंगल गीत गए । सुबह 11:15 हवन पूजन किए गए जहां पर साथ जोड़ों ने पंडितों के मंत्र उपचार के साथ पूजन की, इसके बाद मां सरस्वती की मूर्ति का जलाधिवास, जलाधिवास व अनाधिवास किया गया । वही शुक्रवार प्रातः हवन व सुबह 10:15 बजे विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, इसके बाद दोपहर 2:15 बजे दो दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति होगी ।।