शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में बिजौलिया पुलिस व डीएसटी की कार्रवाई,9 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया। शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने के मामले में पिछले नौ महीने से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को बिजौलिया थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोडुलाल (46) पुत्र सुल्तान बंजारा, निवासी गोरधनपुरा, थाना बिजौलिया के रूप में हुई है।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया को पुलिस अधीक्षक सागर (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी ने सूचना के आधार पर आरोपी का पीछा कर उसे चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसटी के सत्यनारायण और राधेश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।