कोठारी नदी पुलिया रिनोवेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश,जांच की मांग

BHILWARA
Spread the love


मानसून सिर पर पुलिया पर पिलर बनने से पूर्व ही ढहने लगे, बिना पिलर पुलिया बना मौत का कुआ
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में सालरिया मार्ग पर कोठारी नदी पर पुलिया का राज्य सरकार द्वारा प्रारंभिक बजट में डेढ़ करोड़ की लागत से कोठारी नदी सुगम, सुलभ पार करने हेतु रिनोवेशन पुलिया कार्य स्वीकृत हुआ । कार्य प्रारंभ से लेकर ठेकेदार द्वारा दुसरे ठेकेदार की रस्साकसी एवम अधिकारियो की लापरवाही या अनदेखी के चलते कार्य गुणवत्ता पूर्ण नही होने से ग्रामीणों के आक्रोश की झलक सोशल ग्रुप एवम मौके पर दिखाई देने लगी । ग्रामीणों का आरोप हे कि पुलिया निर्माण के तहत गुणवत्ता पूर्ण गिट्टी के बजाय अधिकतम डस्टयुक्त गिट्टी का प्रयोग किया गया, पुलिया में लगे पाइपों के बीच की दूरी कम होना, आवश्यकतानुसार पाइप नही होने से पानी के कम दबाव में भी पुलिया पर पानी आने की आशंका, सरकार के अधिग्रहीत कुएं के सामने नाला लगा होने से कुआ क्षतिग्रस्त होने की आशंका, पुलिया पर मानसून सिर पर होने के बावजूद पुलिया पर पानी का कयास लगाने हेतु पिलर घटिया सामग्री से महज खाना पूर्ति के साथ न की बराबर निर्माण करना सहित कई कमियों को उजागर करते हुए जांच की मांग की, जिससे राज्य सरकार द्वारा जनता का,जनता के लिए कार्य गुणवत्ता पूर्ण होकर हादसे के अंदेशा से बचा जा सके ।।

इनका ये कहना

पूर्व सरपंच सवाईपुर, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा अमर चंद गाडरी का कहना हे कि ग्रामीणों का आरोप हे कि पुलिया निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त नही हे तो राज्य सरकार को जांच करवानी चाहिए साथ ही अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को पाबंद करना चाहिए ।

कनिष्ठ अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग कृष्ण कंसक  सर्वप्रथम जानकारी देते देते फिर टालमटोल करने हुए फोन काट लिया,दोबारा अन्य से संपर्क साधने पर तबादला होने की जानकारी दी। और अधिशाषी अभियंता से संपर्क करने को कहा।