सांसद अग्रवाल ने बताया कि सरकार संसद में प्रत्येक विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, किंतु विपक्ष द्वारा लगातार संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है जबकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह ही एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकार दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया सहित हर आवश्यक कदम उठाने के लिए कृतसंकल्पित है।
