BHILWARA

कल होगा महामस्तकाभिषेक, 24 तीर्थंकरों सहित भरत-बाहुबली व पार्श्वनाथ भगवान का होगा अभिषेक



बिजौलिया। शुभम जैन ।

दसलक्षण महापर्व के समापन के बाद जैन समाज की ओर से एकम के पावन अवसर पर तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलिया में रविवार, 27 सितंबर को भव्य महामस्तकाभिषेक एवं महाशांतिधारा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तपोदय तीर्थ क्षेत्र स्थित चौबीसी जिन मंदिर में दोपहर के समय होने वाले इस आयोजन में मेवाड़ प्रांत के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। भक्तगण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर धर्मलाभ लेंगे।

आयोजन के दौरान चौबीसी मंदिर में विराजमान 24 तीर्थंकर भगवान का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान भरत, बाहुबली, सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ एवं सुपार्श्वनाथ भगवान का भी महामस्तकाभिषेक एवं महाशांतिधारा संपन्न होगी।

धार्मिक वातावरण में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु भगवान के जयकारों एवं भक्ति में लीन नजर आएंगे। दसलक्षण महापर्व के समापन के बाद होने वाला यह आयोजन जैन समाज के लिए विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button