15 हजार का इनामी डोडा-चूरा सप्लायर गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love



कोटड़ी। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी शांतिलाल धाकड़ को भीलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम (DST) ने आरोपी को उदयपुर से डिटेन किया। कोटड़ी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को डिटेन करने के बाद कोटड़ी थाना पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को कोटड़ी थाना पुलिस ने क्रेटा कार से 13 प्लास्टिक कट्टों में भरा 239 किलो 730 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया था। मामले में गिरफ्तार आरोपी रामाकिशन ने पूछताछ में डोडा-चूरा शांतिलाल धाकड़ से खरीदना बताया था। इसके बाद से शांतिलाल फरार चल रहा था और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
कार्रवाई में DST टीम के कन्हैयालाल पु.नि., हेड कांस्टेबल विजय सिंह व साइबर सेल के पिंटू कुमार शामिल रहे। वहीं कोटड़ी थाना टीम में थानाधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़, कांस्टेबल मोतीराम व लक्ष्मण शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।