BHILWARA

3 किमी जाम ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, सूचना तंत्र पर उठे सवाल



शक्करगढ़। देवनारायण जयंती पर दलपुरा देवनारायण मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच दलपुरा से शेरपुरा तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोटा, बूंदी, बारां सहित कई जिलों से पहुंचे हजारों दर्शनार्थी घंटों जाम में फंसे रहे। मौके पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता और यातायात व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़ते गए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवनारायण जयंती जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी होने के बावजूद पुलिस का सूचना तंत्र और यातायात प्लान कहां था? भीड़ बढ़ने के बाद भी समय रहते पुलिस बल तैनात नहीं होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी।

3 किमी तक वाहनों की कतारें और सड़क पर फंसे श्रद्धालु पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजन से पहले ही यातायात मार्ग, पार्किंग और पुलिस जाप्ते की व्यवस्था की जाती तो जाम की स्थिति से बचा जा सकता था।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button