BHILWARA

नई राज्यास गांव के पास भीषण सड़क हादसा, कार पलटते ही बनी आग का गोला

शाहपुरा |मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा विजयनगर मार्ग पर नई राज्यास गांव के पास भीषण सड़क हादसा, कार पलटते ही बनी आग का गोला
फूलियाकलां क्षेत्र में नई राज्यास गांव के समीप भीम–उनियारा एनएच 148डी पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।

मवेशियों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई, पलटते ही वाहन में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

[metaslider id=”6448″]


जानकारी के अनुसार डिग्गी–मालपुरा साइड के पांच जने स्कॉर्पियो में सवार होकर गहूंली माताजी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन नई राज्यास गांव के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। पलटते ही कार में आग लग गई,

जिससे अफरा-तफरी मच गई।
राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी फूलियाकलां ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए शाहपुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button