BHILWARA

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण –  भाजपाइयों ने शहर में चल रहे विकास रथ पर सुना मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन


सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही – भजनलाल शर्मा

भीलवाड़ा 22 दिसंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर में घूम रहे विकास रथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लाइव संबोधन सुना।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि शहर के श्री गेस्ट हाउस चौराहे पर बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान का संदेश लेकर पहुंचे विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां आमजन को एलईडी के माध्यम से दिखाई गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाइव वर्चुअल संबोधन देते हुए कहा कि राजस्थान में दो वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए है। उनकी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।

इस अवसर पर अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, अशोक तलाइच, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, बाबूलाल आचार्य, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह राव, मुकेश सोनी, राजकुमार आंचलिया, सीपी जोशी, अवधेश शर्मा, दीपक पाराशर, पंकज क्षोत्रिय, अनीता आर्य, विजय जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button