BHILWARA

संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल


राजस्थान के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा, सांसद ने बताया मुलाकात को अविस्मरणीय
भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दामोदर अग्रवाल ने शुक्रवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरणों सहित राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सांसद ने गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद दामोदर अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का केसरिया दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और गृह मंत्री ने अनेक मुद्दों पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।


मुलाकात के पश्चात सांसद दामोदर अग्रवाल ने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का ष्अत्यंत अविस्मरणीय क्षणष् बताते हुए कहा कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार तथा प्रेरणादायी शब्दों ने उन्हें भावुक होने के साथ-साथ गौरवान्वित भी किया है। उन्होंने कहा, यह क्षण सदैव मेरी सुंदर स्मृतियों में संजोया रहेगा तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। सांसद अग्रवाल ने अपना बहुमूल्य समय, स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उधर, सांसद की गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को लेकर भीलवाड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले भर से अनेक कार्यकर्ताओं ने सांसद दामोदर अग्रवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button