BHILWARA

*केकड़ी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*



गजानंद जोशी जहाजपुर,केकड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान पौधारोपण,वृक्षारोपण किया गया भजनलाल शर्मा ने कहा यह अभियान केवल पौधारोपण का नहीं बल्कि मातृ सम्मान,पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।इसके पश्चात आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।ओर अनेक कार्यक्रमों में सहभागी होकर प्रदेश के विकास,हरित राजस्थान और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,अनुसूचित जनजाति प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष,विधायक गोपीचंद मीणा,केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम,विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button