BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : लूट व जानलेवा हमले की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को हुई लूट व जानलेवा हमले की वारदात का खुलासा करते हुए थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है ।

घटना के अनुसार पुराना बापूनगर निवासी दिलीप कुमार रावाणी ने रिपोर्ट में बताया था कि परिवार में 4 दिसम्बर को शादी है और दो मकानों में परिवार रहता है। बीती रात करीब 1 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति उनकी माता के पुराने मकान में घुसा और चोरी व लूट की नीयत से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला के कपड़े पहन रखे थे। उसने गला दबाया, मुंह में कपड़ा ठूँसा और संडासी से सिर पर हमला किया। चीख सुनकर बहू मौके पर पहुँची तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने घटना गम्भीर होने पर तुरंत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

विशेष टीम ने घटनास्थल के आस-पास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया, रूट चार्ट तैयार किया और लगातार सूचना जुटाते हुए आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। तकनीकी व मानव संसाधन आधारित जांच के बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सिंह (35), निवासी न्यू बापूनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button