BHILWARA

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा वृहद चिकित्सा शिविर के साथ रक्तदान का आयोजन


*रेडक्रास ने भीलवाड़ा में जब भी जरूरत पड़ी अपनी उपस्थिति को किया साबित: लादूराम बांगड़*

सेन युवा एकता मंच एवं फेडरल बैंक लिमिटेड का रहा सहयोग, 51 रक्तदाताओं की हुई मोतियाबिंद, व अन्य जांचें

*भीलवाडा (पंकज पोरवाल)।* इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा सेन युवा एकता मंच एवं फेडरल बैंक लिमिटेड के सहयोग से अरिहंत हास्पीटल भीलवाड़ा मे वृहद चिकित्सा शिविर के साथ रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमे अरिहंत हास्पीटल की ब्लड बैंक टीम द्वारा 51 रक्तदाताओं की मोतियाबिंद, फैफड़े, शुगर, आई विजन, ब्लड प्रेशर के साथ हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की। कोठारी ने इस अवसर पर देश एवं राज्य स्तर पर समाज मे आ रही जागरूकता पर प्रसन्नता व्यक्त की ओर रेडक्रास द्वारा समय समय पर किये जा रहे सेवा कार्याे पर प्रकाश डाला। रेडक्रास भीलवाड़ा के चैयरमेन लादूराम बांगड़ ने रेडक्रास द्वारा सेवा कार्यक्रमों के साथ जब भी जरूरत पड़ी रेडक्रास ने भीलवाड़ा मे अपनी उपस्थिति को साबित किया।

बांगड़ ने इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी को डीएमएफटी राशि रेडक्रास को आवंटित करवाने हेतु अनुशंसा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम मे जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित नागरिकों एवं पदाधिकारियों को सांझा की।   कार्यक्रम में सेन समाज के पदाधिकारी ओम प्रकाश सेन ने अपने समाज की ओर से रक्तदान पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अरिहंत चिकित्सालय के पदाधिकारियों एवं चैयरमेन ज्ञान सांखला, भागचन्द चोधरी, अशोक गुगलिया, नीरज चोधरी द्वारा सभी आगन्तुकों का गुलदस्ते, नोटपेड मोमेंटो देकर अतिथियों का संस्था मे पधारने पर स्वागत किया गया।

उसके उपरांत फेडरल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक पीयूष जेन ने सभी अतिथियों का दुप्पटा ओढाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर रेडक्रास से कांतिलाल जैन, पुष्पेन्द्र बंसल, चेतन मानसिंहका, अरूण शर्मा सेन युवा एकता मंच के विकास सेन पांसल, महादेव सेन, गोतम सेन व एडवोकेट सुनिल खंलवा, फेडरल बैंक से अजय जागेटिया के साथ ब्लड बैंक के डॉ. आरके. जैन एवं अरिहंत के एचआर मेनेजर सुखवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन रेडक्रास के मानद सचिव रमेश मून्दड़ा ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!