BHILWARA

शक्करगढ़ में ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार का स्वागत



शक्करगढ़

कस्बे में शनिवार को उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार का जोजर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
आंबेडकर विचार मंच शक्करगढ़–किशनपुरा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ कहार का अभिनंदन किया। पारंपरिक साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर अतिथि का सम्मान किया गया।


बताया गया कि हरिनंद कहार शाहपुरा में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान वे कुछ समय के लिए शक्करगढ़ रुके, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांवरिया सालवी, सत्यनारायण सेन, सतीश मंत्री, परमेश्वर बलाई, कमल साहू, नंदराज मेघवंशी, ओम प्रकाश मेघवंशी, रॉबिन राव, कन्हैया सेन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों का आगमन विकास और संवाद की दिशा में सकारात्मक संकेत है। स्वागत कार्यक्रम सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button