BHILWARA

एनएच-27 पर 37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम


लाडपुरा ।  37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएच-27 स्थित आरोली टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना टीम द्वारा ट्रैक्टर–ट्रॉली एवं अन्य लंबे भारी वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


कार्यक्रम में ट्रैक्टर–ट्रॉली चालकों को नशे में वाहन न चलाने, यात्रा से पूर्व पूरा विश्राम करने, टायर प्रेशर व ब्रेक की जांच, लोड सीमा का पालन, लाइट एवं रिफ्लेक्टर सही स्थिति में रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह, इक़बाल सिंह, गौरव सिंह, भंवर सिंह, योगेश कुमार एवं आनंद सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम सदस्यों ने सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button