BHILWARA

मजदूर की मौत पर ग्रामीणों का धरना, समझौते के बाद मामला शांत


हमीरगढ़ (अनिल डांगी)।
हमीरगढ़ क्षेत्र के बिलिया कलां के पास स्थित संगम इंडिया लिमिटेड की डेनिम यूनिट में कार्यरत बिलिया कलां निवासी विनोद गुर्जर पुत्र छोटू गुर्जर की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, ड्यूटी के समय अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

[metaslider id=”6448″]

सूचना मिलते ही परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।



मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने संगम ग्रुप प्रबंधन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।



सूचना पर हमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाई। लंबी बातचीत के बाद समझौता तय हुआ, जिसके तहत मृतक के परिवार को प्रतिमाह 12 हजार रुपए की सहायता राशि देने और एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी।


समझौते के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग ग्रामीण मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!