आसीन्द विधानसभा में 50 हजार से खाद्य सुरक्षा में जोड़े नाम तथा 30 उचित मूल्य की दुकानें खोली।
आसींद। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि 16 वी विधानसभा सत्र में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बजट में ऊर्जा व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने मेरे विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक खाद्य सुरक्षा के नवीन नाम जोड़े गए हैं तथा विधानसभा क्षेत्र में 30 से अधिक नवीन उचित मूल्य की दुकानें खोली गई है।

वहीं विधायक साँखला ने बताया कि आगूचा माइंस में एक नवीन प्रोजेक्ट आ रहा है जिसके अंतर्गत नवीन बिजली की लाईन रायला से आगूचा तक किसानों की जमीनों में लोहे के बड़े टॉवर खड़े किये जाना है जिसमें किसानों को बिना मुआवजा दिए लाइन निकल जा रही है जिसे रोका जाये ओर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। विधायक जब्बर सिंह सांखला ने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा 2 वर्षों में किये गये विकास कार्य एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 सालों के कार्यो को सदन के पटल पर रखा। जिसमें भाजपा सरकार ने 2 वर्ष में सर्वाधिक कार्य करवाये। भाजपा सरकार 2 वर्ष बना 5 वर्ष पर चर्चा करना चाहते हैं किंतु विपक्ष इस विषय पर चर्चा नहीं करना चाहता है। कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक केवल जनता को बिजली के नाम पर बरगलाने का काम किया। 24 घंटे बिजली के नाम पर मात्र 6 घंटे 7 घंटे ही बिजली देते थे। जबकि प्रशासन व्यवस्था अब भी वही है और किसानों को व आमजन को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है।

