BHILWARA

डीएसटी टीम की बड़लियास थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सात ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त ; रेण गांव के पास बनास नदी में दी दबिश

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के रेण गांव के पास बनास नदी में आज बुधवार अल सुबह जिला स्पेशल टीम अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए, सात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया । डीएसटी टीम ने जब्त ट्रैक्टरों को बड़लियास थाना पुलिस को सौंपा ।

बड़लियास थाना एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम ने बुधवार अल सुबह रेण के पास बनास नदी में दबिश दी, जहां जहां अवैध बजरी खनन करते सात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया । डीएसटी टीम ने इसकी जानकारी बड़लियास थाना पुलिस को दी । डीएसटी टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!