*50 किमी दायरे में 40 जगहों के 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, चोरी हुआ ट्रक बरामद*

BHILWARA
Spread the love



*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ -बनेड़ा परमेश्वर दमामी*


बनेड़ा। थाना बनेड़ा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी किए गए ट्रक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने करीब 50 किलोमीटर के क्षेत्र में 40 स्थानों पर लगे 100–150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गहन जांच और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने ट्रक को बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 को प्रार्थी मनोज पुत्र दुर्गालाल खटीक निवासी निम्बेड़ा, थाना फागी जिला जयपुर ने थाना बनेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसका ट्रक आरजे 47 जीए 7057 माल भरकर रामपुरिया नाकोड़ा स्थित फैक्ट्री पहुंचा था। चालक ट्रक को फैक्ट्री के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। करीब 1 से 2 घंटे बाद लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला।
काफी तलाश के बाद भी ट्रक का पता नहीं चलने पर इसकी सूचना बनेड़ा पुलिस को दी गई।
*सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग*
सूचना मिलने पर थानाधिकारी बच्छराज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के टोल नाकों, मुख्य मार्गों और विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया।
लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर चोरी हुए ट्रक को अहिंसा सर्कल से जित्या खेड़ी चौराहा के पास डिटेन किया गया।
मामले में पुलिस थाना बनेड़ा के प्रकरण संख्या 57/2026 धारा 303(2) बीएनएस में ट्रक को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
*इनका रहा विशेष योगदान*
कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा —

उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी – बच्छराज चौधरी
हेड कांस्टेबल कृष्णगोपाल (36), थाना बनेड़ा
हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह (278), साइबर सेल भीलवाड़ा
कांस्टेबल अनिल कुमार (1703), डीएसटी भीलवाड़ा
कांस्टेबल हरवीर (1725), डीएसटी भीलवाड़ा
कांस्टेबल पवन कुमार (1693), डीएसटी भीलवाड़ा
कांस्टेबल पवन (1899), डीएसटी भीलवाड़ा
कांस्टेबल रामावतार (510), थाना बनेड़ा
कांस्टेबल मुकेश कुमार सेवदा (1677), थाना बनेड़ा
इन सभी पुलिसकर्मियों के संयुक्त प्रयास से चोरी हुए ट्रक को बरामद करने में सफलता मिली।