BHILWARA

मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी की सेवाएं हुई शुरू

भीलवाड़ा जिला कलक्टर व जिला चिकित्सा अधिकारी की पहल पर मांडलगढ़ उपजिला अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं 6 माह बाद हुई शुरू,क्षेत्रवासियों में हर्ष

मांडलगढ़। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित उप जिला अस्पताल में 6 माह पूर्व उपलब्ध हुई सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्ध हो गई है। मीडिया द्वारा उक्त खबर को प्रमुखता से उठाते हुए इस बन्द पड़ी सोनोग्राफी मशीन को चालू करवाकर आमजन के लिए सेवाएं बहाल कराने की मांग की गई थी। भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा,चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पुरोहित ने मामले में पहल कर आज सोमवार को उप जिला अस्पताल मांडलगढ़ में 6 माह से बन्द पड़ी सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं बहाल करवा दी गई है। सोनोग्राफी मशीन चालू होने पर पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर,पार्षद अनिता सुराणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, राधेश्याम जीनगर,रतनलाल धोबी,आमीन सिलावट सहित अन्य नगरवासियों ने उक्त अधिकारियों का आभार जताया व सोनोग्राफी मशीन चालू होने पर हर्ष व्यक्त किया है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!