श्री देवनारायण भोजनालय से 1 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया

BHILWARA
Spread the love



सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के शाम की शब्जी मंडी स्थित श्री देव नारायण भोजनालय से 1 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया, मुक्त करवाए गए बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक को राजकीय किशोर गृह पालड़ी में आश्रय हेतु रखवाया गया, इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाल कल्याण अधिकारी, अशोक कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं नवाचार संस्थान के रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण मौजूद रहे।