सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सुठेपा गांव के पास सोमवार रात्रि को बड़लियास पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर मामला दर्ज किया ।

थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को टेलीफोन से सूचना मिली की जित्या होकर सुठेपा की तरफ तीन ट्रैक्टर अवैध बजरी भर कर जा रहे हैं । इस पर थाने से रवाना होकर चौधरियास गश्त करते हुए सुठेपा पहुंचे तो सामने से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी भर आते हुए दिखाई दिये, पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूर ही खड़ा कर मौके से भाग गए ।

ट्रैक्टर चालकों, मालिकों व अन्य सहयोगियों द्वारा संगठित अपराध कर बनास नदी से अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया । वही वाहनों, वाहन चालक व मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर खनिज विभाग को सुचित किया । पुलिस की इस टीम में जसवंत सिंह थाना प्रभारी, गोपाल सिंह एएसआई, कांस्टेबल संदीप कुमार व जगदीश एमबीसी शामिल रहे ।।
