एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जोजवा में 5000 पौधे लगाने का संकल्प

BHILWARA
Spread the love


मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ऑक्सीजन ज़ोन-3 का शुभारंभ कर किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बड़लियास( रोशन वैष्णव )
जोजवा में राज्य सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शनिवार, 11 जुलाई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजवा में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजन ज़ोन-3 का शुभारंभ मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
इस अवसर पर पूर्व प्रशासक चांदमल कुमावत, विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल शर्मा, मनोज सनाढ्य, भंवरलाल शर्मा, नाथूलाल तिवाड़ी, भामाशाह कैलाश चंद्र तेली, पंडित सांवरमल शर्मा, हरिलाल सुथार, कमलेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल वैष्णव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।