हर नवरात्र में चंवरा के बालाजी में 36 वर्षों से चली आ रही अखंड रामधुन का समापन

बड़लियास (रोशन वैष्णव)
मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा के बालाजी धाम में नवरात्रि के अवसर पर पिछले 36 वर्षों से चली आ रही अखंड रामधुन का नवरात्रि समापन के अवसर पर विधिवत समापन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
नवरात्रि के दौरान लगातार रामधुन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके पश्चात फूल-पत्तियों एवं ज्वारों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 36 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के समापन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।



