BHILWARA

सड़क हादसे में गंभीर घायल सोहनलाल कलाल की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत


शाहपुरा- मूलचन्द पेसवानी।
शाहपुरा के निकट 21 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बल्दरखा निवासी सोहनलाल कलाल की उपचार के दौरान अहमदाबाद में मौत हो गई। हादसे में सोहनलाल के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई थीं।
दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें शाहपुरा सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा के लिए रेफर किया। इसके बाद परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें भीलवाड़ा के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
सिर और जबड़े में गंभीर चोट होने के कारण ऑपरेशन के लिए सोहनलाल को अहमदाबाद ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को अहमदाबाद से शाहपुरा लेकर पहुंचे। मृतक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
स्टील फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े थे सोहनलाल
मृतक सोहनलाल कलाल शाहपुरा में स्टील फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव बल्दरखा सहित शाहपुरा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, व्यापारिक साथियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सोहनलाल अपने पीछे पत्नी और नन्हे बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में कम उम्र में हुई इस दुखद मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शाहपुर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!