Bhilwara News

बिजौलिया में सरपंच का पद संभालते ही जनसेवा की पहल, मकरेड़ी के ग्रामीणों को मिलेगी 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा

बिजौलिया। ग्राम पंचायत की नई जिम्मेदारी संभालते ही नवनिर्वाचित सरपंच ओमानंद लाल गुर्जर ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात देने की घोषणा की। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की पहल की। इस सुविधा के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सरपंच ने पंचायत के विकास का खाका भी सामने रखते हुए स्पष्ट किया कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगा। गौशाला का विकास, सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, घर-घर नल से जल पहुंचाना और जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास में किसी भी गांव या वर्ग की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण के अवसर पर एडवोकेट रतन सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच पंकज गांग, उपसरपंच मोती सिंह, गोपाल सिंह, महावीर मेघवाल, लादू रेगर, रघु शर्मा, रणजीत गुर्जर, देवा गुर्जर एवं लाला गुर्जर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!