BHILWARA

पत्रकार धमकी प्रकरण: जिला पत्रकार परिषद ने एसपी को ज्ञापन सौप , पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग


भीलवाड़ा। जिले के बिजोलिया के पत्रकार कपिल विजयवर्गीय को फोन पर धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजस्थान पत्रकार परिषद ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपकर आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया कि परिषद इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। परिषद ने धमकी देने वाले व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई करने तथा कपिल विजयवर्गीय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।



इधर, बिजोलिया के स्थानीय पत्रकारों ने भी सोमवार को थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने साथी को न्याय दिलाने की मांग की थी। बताया गया कि 12 अक्टूबर की रात को पत्रकार कपिल विजयवर्गीय को अज्ञात मोबाइल नंबर से दो बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इस घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बाल गोविंद व्यास, देवेंद्र सिंह, रतन आचार्य, महेंद्र नागौरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। फिलहाल आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है । पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!