BHILWARA

शक्करगढ़ में संत अमरावजी महाराज का प्रथम निर्वाण महोत्सव 25 नवम्बर से

शक्करगढ़
श्री संकट मोचन आदर्श गोशाला एवं श्री संकटहरण हनुमद्धाम, शक्करगढ़ के सत्प्रेरक परमहंस संत अनंतश्री स्वामी अमरावजी महाराज का प्रथम वार्षिक निर्वाण महोत्सव 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक भव्य रूप से आयोजित होगा।

महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस महोत्सव में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ, कवि सम्मेलन, विशाल भजन संध्या सहित विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 3 दिसम्बर को नवनिर्मित समाधि मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुदेव की दिव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी।


आश्रम के ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा व श्रद्धालु भाग लेंगे। श्रद्धालुओं के आवास, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आश्रम ट्रस्ट ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बैठक में ट्रस्टी सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया, दिनेश तोषनीवाल, पूरण कुमार कारिहा, शिवरतन मूंदड़ा, कन्हैया लाल यादव, सुरेंद्र जोशी, प्रताप चंद्र शर्मा, नाथूलाल पंचोली, भंवर लाल झवर, रमेश सोमानी, भगवान मंडोवरा, दीपक टाक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!