BHILWARA

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, भीलवाड़ा ने दूसरे दिन जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक स्वामी केशवानंद स्कूल, सीकर में आयोजित हो रही है।
प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य लक्षकार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी ताकत का परिचय दिया। वहीं, 100 मीटर बेक स्ट्रोक में लोकेंद्र सिंह ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता गया। 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले (17 वर्ष बालक) में भीलवाड़ा की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस टीम में आदित्य लक्षकार, अनिकेत सेन, रोहित आचार्य और प्रिंस शामिल थे। बालिकाओं की श्रेणी में भीलवाड़ा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। खुशी आचार्य, आलिया कायमखानी, प्रीति माली और अदिति खोईवाल की टीम ने शानदार प्रयास दिखाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी कांस्य पदक जीता गया।
प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते थे। 400 मीटर फ्री स्टाइल में पूर्वाक्ष शर्मा और माया खटीक ने रजत पदक अपने नाम किया। 400 मीटर प्ड में आदित्य उपाध्याय ने रजत और रामघनी कहार ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, 4×100 मीटर मेडले रिले में भीलवाड़ा की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस टीम में बालक श्रेणी में रणवीर मीणा, ताहिर, आदित्य और त्रिलोक खटीक, तथा बालिका श्रेणी में भूमि, माया खटीक और प्रीति वैष्णव शामिल थीं।
टीम प्रभारी बालेश्वर आचार्य ने बताया कि भीलवाड़ा के तैराकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और वे आगामी दिनों में और पदक जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं। भीलवाड़ा की इस जीत ने स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!