BHILWARA

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पार्किंग भवन (प्रथम मंजिल) का शिलान्यास कल।

भीलवाड़ा/जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पार्किंग भवन (प्रथम मंजिल) का शिलान्यास कल शनिवार को किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए जिला अभिभाषक संस्था के महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि कल 29 नव. को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पार्किंग भवन (प्रथम मंजिल) का शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण शिलान्यास राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री आनंद शर्मा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। इस हेतु बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शर्मा ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यकारिणी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्था द्वारा न्यायालय परिसर के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु किया जा रहा यह प्रयास अधिवक्ताओं तथा आमजन दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी, बार के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button