BHILWARA

प्रियांशी ने अंतर.महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक


भीलवाड़ा/आर.वी. बॉक्सिंग एकेडमी के कोच राजेश कोली और विजय पारीक ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा 19 से 21 नवंबर 2025 को अजमेर के डी.ए.वी. कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आर.वी. बॉक्सिंग एकेडमी की बॉक्सर प्रियांशी बसीटा ने 54 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक ,

निशा कोली ने 48 किग्रा भार वर्ग व खुशबु कोली ने 70 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक एवं हर्षिता अन्छेरिया ने 57 वजन भार वर्ग में और हितेश सिरोठा ने  70 वजन भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रियांशी बसीटा फरवरी माह में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अजमेर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रियांशी इससे पूर्व केन्द्रिय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था और राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में भी  भाग ले चुकी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!