BHILWARA

मंगल पांडे की जयंती पर गौशाला में की गौसेवा, युवाओं ने उनके बलिदान को किया नमन



बिजोलिया। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम-1857 के महानायक एवं अमर क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर रविवार को नगर में निष्काम गौ सेवा तंत्र और गो चिकित्सालय समिति के तत्वावधान में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल फूंककर देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में तूफान यादव, फूल सिंह यादव, हेमंत सिंह भदोरिया, अब्बास अली, अभिषेक यादव, समीर हुसैन, संजय, सौरभ पटवा, कमल नायक, भारत नायक, अनुराग नायक, गौरव शर्मा सहित बालाजी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button