खेराड़ क्षेत्र बलाई समाज की बैठक में एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर मंथन

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में रविवार को खेराड़ क्षेत्र बलाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में एकता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बलाई समाज पर हो रहे अत्याचारों जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने समाज के युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, संगठित रहने तथा सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही समाज के अधिकारों की रक्षा एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में कल्याण मेघवंशी, लक्ष्मण मेघवंशी, ओमप्रकाश जोजर, आशीष राज मेघवंशी, कमलेश, चंद्रप्रकाश, अर्जुन लाल , मोहनलाल, सोजीराम, प्रदीप, जगदीश बलाई सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खेराड़ क्षेत्र बलाई समाज की अगली बैठक 30 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।