BHILWARA

खबर का असर: नाली की सफाई, अंग्रेजी बबूल हटाए, सड़क पर रुका पानी


समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया,

विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली राहत

असलम रंगरेज

काछोला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग पर नाली जाम होने तथा सड़क पर गंदा पानी फैलने की समस्या को समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली की सफाई कर दी। नाली में उगे अंग्रेजी बबूल को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया गया, जिससे अब सड़क पर पानी का भराव नहीं हो रहा है और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।
इसके साथ ही मोहल्ले से आने वाले पानी को भी नाली में अस्थाई जोड़ दिया गया है, जिससे वर्षा एवं घरेलू पानी की निकासी पहले की अपेक्षा बेहतर हो गई है। हालांकि विद्यालय की पानी की टंकी से निकलने वाला पानी को अस्थाई सुखा खड़ा बनाकर  एकत्र हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसके भी स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो सके।
क्षेत्रवासियों ने समाचार के बाद हुई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि शेष समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button