गंगापुर से सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा श्रद्धाभाव के साथ रवाना

BHILWARA
Spread the love


गंगापुर। (मुकेश गुर्जर)श्रद्धा, आस्था और भगवान सांवलिया सेठ के जोश  के बीच गंगापुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को पैदल यात्रा पर मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने  सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु एक जैसी वेशभूषा में उत्साह और भक्ति भाव के साथ “जय श्री सांवलिया सेठ” के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।


यात्रा संयोजकों ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालु  निर्धारित दूरी तय करते हुए मंडफिया पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर  करेंगे। पूरे मार्ग में अनुशासन, सेवा और भक्ति का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए