BHILWARA

गुर्जर समाज कन्या निःशुल्क विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन, लग्न कार्यक्रम आयोजित


बिजौलिया।
गुर्जर समाज द्वारा आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने वाले कन्या निःशुल्क विवाह सम्मेलन को लेकर गुरुवार को पोस्टर विमोचन एवं कन्याओं के लग्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।



सम्मेलन के अंतर्गत 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे ।

कार्यक्रम में गुर्जर समाज अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर सहित भामाशाह दयाराम, मुकेश, संजय ,रामलाल, महेन्द्र तथा सैकड़ों की संख्या में गुर्जर समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button