BHILWARA

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 का शुभारंभ, तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत



भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत चित्रकूट धाम में विशाल भजन संध्या आज ( सोमवार)
भीलवाड़ा 29 मार्च 2026

सकल जैन श्वेतांबर समाज भीलवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से मनाए जा रहे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के तहत आज शहर में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।


महोत्सव संयोजक दिलीप मेहता ने बताया की प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांति भवन, भीलवाड़ा में “भगवान महावीर के जीवन के 27 भवों” पर आधारित बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। प्रतियोगिता दो वर्गों—7 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष—में आयोजित की गई, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के 27 भव, उनके जीवन से जुड़े संस्मरण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयों पर बच्चों ने चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में लगभग 65 एवं द्वितीय वर्ग में 15 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक के रूप में संध्या जैन एवं रिया लोढ़ा ने बच्चों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। आयोजन में संयोजिका प्रेक्षा मेहता के नेतृत्व में पायल बलिया, हेमलता खेराड़ा एवं सुनीता बोरदिया का विशेष सहयोग रहा।

प्रेक्षा मेहता ने बताया की परिणामों में प्रथम वर्ग में माही चोपड़ा प्रथम, नवीश नाहटा द्वितीय एवं दीत्या चौधरी तृतीय रहे। वहीं द्वितीय वर्ग में पलक जैन प्रथम, अहाना मारू द्वितीय एवं समन्वी बाफना तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नकद पारितोषिक एवं प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक शांति भवन स्थित ‘मोदी हॉल’ में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भगवान महावीर के जीवन, सिद्धांतों एवं उपदेशों से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर देकर अपनी ज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजक सिम्मी पोखरना, स्नेहलता झाबक, सहसंयोजक प्रमिला कोचिटा, अंजना मेहता एवं महिला मंडल मंत्री श्रीमती चंदा कोठारी, इंद्रा बाफना, प्रमिला सूर्या, बसंता डांगी, सरिता पोखरना, स्नेहलता चौधरी, मधु मेडतवाल आदि ने सहयोग किया.

महोत्सव समिति के संरक्षक नवरतनमल बंब, राजेंद्र प्रसाद चीपड़, जसराज चोरड़िया, विनोद बम्ब, गोवर्धनसिंह कावड़िया, सहसंयोजक नवरतनमल भलावत, योगेश चंडालिया, पारसमल कूकड़ा, ज्ञानमल सुराणा एवं निर्मल गोखरू, बाबूलाल सूर्या, गोपाल लोढ़ा, सुनील पीपाड़ा, सुशील चपलोत, प्रकाश पीपाड़ा, दिनेश गोखरू, सुमित चौरडिया, रविंद्र सिंघवी, महावीर युवक मंडल के अध्यक्ष पंकज लालानी, मंत्री मनीष बड़ोला आदि ने अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन किया।

चित्रकूट धाम में आज विशाल भजन संध्या ( सोमवार)

मीडिया संयोजक मनीष बम्ब एवं सहसंयोजक धर्मेंद कोठारी ने बताया कि आज दिनांक 30 मार्च, सोमवार को दोपहर 2 बजे मोदी हॉल, शांति भवन में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। नाटिका की संयोजक अमिता बाबेल एवं चंदा कोठारी रहेंगी, जबकि सहसंयोजक सरिता पोखरणा एवं सुमन लोढ़ा व्यवस्थाएं संभालेंगी।

इसी क्रम में सोमवार को ही रात्रि 7 बजे से चित्रकूट धाम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियां वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। चंग के विशेष कार्यक्रम के साथ भजन गायक गणेश सुराणा, अंकुर बंब, निशा हिंगड़, श्रेया रांका एवं अपेक्षा पामेचा भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के संयोजक ऋषभ बंब तथा सहसंयोजक प्रकाश पीपाड़ा एवं निर्मल सुतरिया ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है

महोत्सव के इन आयोजनों ने शहर में धर्म और भक्ति का वातावरण सृजित कर दिया है तथा समाज के लोगों में भगवान महावीर के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!