BHILWARA

चांदजी की खेड़ी में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा



सलावटिया। (विकास जैन)
चांदजी की खेड़ी दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

समाज के वीरेन्द्र पहाड़िया ने बताया कि प्रातः 5 बजे भगवान महावीर के संदेशों के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक एवं शांतिधारा कर भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना की गई।



दोपहर 3 बजे भगवान महावीर की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पहाड़िया परिवार द्वारा समाज को भेंट की गई पालकी में भगवान श्रीजी को विराजमान कर यात्रा निकाली गई, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

इस दौरान भगवान महावीर के जीवन एवं सिद्धांतों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में सलावटिया एवं कास्या के श्रावक-श्राविकाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान कास्या चौकी का जाप्ता भी मौजूद रहा।

सायंकाल भगवान महावीर की महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!