BHILWARA

अजमेर में थाने के पीछे गोदाम में लगी आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें, प्लास्टिक होने से आग ने विकराल रूप लिया


अजमेर के आदर्श नगर थाने के पीछे बुधवार को एक गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक होने के कारण आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आग का गुबार दिखाई दिया। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब तीन गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया
चीफ फायर ऑफिसर जगदीश प्रसाद फुलवारी ने बताया- विभाग को आदर्श नगर थाने के पीछे एक गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सेंद्रिय और अजमेर से गाड़ी रवाना की गई। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया।

मौके पर कबाड़ी का सामान बिखरा हुआ था। प्लास्टिक होने के कारण आग में विकराल रूप धारण कर लिया था। गोदाम का मालिक आगरा में रहता है। करीब तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। आग को अब कंट्रोल कर लिया गया है।

दूर-दूर तक दिखाई दी आग की लपटे
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना बड़गांव में आदर्श नगर थाने के पीछे गोदाम बना हुआ है। आगरा के रहने वाले रवि कुमार का यह गोदाम है। कचरे के लिए किराए पर दे रखा है। अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक होने के कारण आग में विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आज की लपटे दिखाई दे रही थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button